short hindi poems, hindi poems related to society, YouTube channel:Aware Society hindi poems on life for students,inspirational poems in hindi ,hindi poems on life values
Thursday, 20 February 2020
Sunday, 2 February 2020
Apna vyavhaar acha banaein
आज के समाज में हर कोई चाहता है की उसके जीवन में कुछ ऐसा हो जो उसे पसंद हो या वह करना चाहता हो किन्तु इन्ही के साथ वह यह भूल जाता है कि जीवन में सबसे महत्वपूर्ण वस्तु,जिसे वह खरीद नहीं सकता लेकिन स्वयं ही बदल व बेहतरीन बना सकता है और उसी वस्तु के आधार पर वह अपने जीवन को बहुत अद्भुत बना सकता है और वह है-उसका व्यवहार। यदि किसी इंसान का व्यवहार बहुत अच्छा है तो हर व्यक्ति उससे बात करना पसंद करेगा क्योंकि उसे पता होगा कि किस तरीके से बात करनी चाहिए। इसी व्यवहार से वह बहुत से लोगों का दिल जीत सकता है और उन्हें खुश रख सकता है। यदि किसी व्यक्ति को यह ही न पता हो की किस व्यक्ति से किस तरीके से बात करनी चाहिए,कहाँ बच्चो से कैसे बात करनी है और क्या नहीं,बड़ो से कैसे बात करनी है इत्यादि। व्यवहार का सीधा नाता परिवार से जुड़ा होता है,जिस प्रकार का माहौल बच्चे को मिलेगा कुछ हद्द तक उसका व्यवहार वैसा ही बन जाएगा। कुछ जगह उल्टा भी है किन्तु ज्यादातर मामलों में परिवार के बच्चे का व्यव्हार,सोच आदि परिवार पर ही निर्भर करता है। आप यदि हर मामले में अव्वल हों लेकिन आपके व्यवहार में सरलता न हो तो आपके जीवन में सबसे एहम चीज की कमी है।हम सभी को अपने व्यवहार में सरलता लानी चाहिए।हमारे व्यव्हार को अच्छा बनाने में हमारी सोच एहम भूमिका निभाती है,क्योकि जैसी हमारी सोच होगी वैसे ही वह सोच हमारे व्यव्हार में छलकेगी।
व्यव्हार को अच्छा बनाने के लिए क्या करें ?
१. अपनी सोच में बदलाव करें - समाज में अच्छे लोगों को ढूंढे जिनसे आपको प्रेरणा मिले,आप समाज का अच्छा सोचने लगो।
२. दूसरे लोगों को समझने की कोशिश करें- इससे कई बार आपको हर तथ्य समझ आने लगेगा और आप दूसरों को समझने लगेंगे।
३. हर किसी से प्यार से बात करें - ऐसा करने से सामने वाला भी आपसे उसी तरीके से बात करेगा,नहीं तो आपसे गुस्सा होने से पहले सोचेगा (अगर कोई वजह होगी )
४. अपनी बातों को सरलतापूर्वक कहें तथा दूसरों को समझाने की कोशिश करें
५. दूसरों का आदर करें
६. सोच बड़ी रखें लेकिन छोटों को भी महत्व दें
७. संस्कारी बनें
१०. दूसरों की मदद करें
यदि यह सब आपमें कुछ हद्द तक भी आ गया तो आप सही मार्ग पर हैं।
धन्यवाद
Subscribe to:
Comments (Atom)
-
नाजाने क्या हुआ है , दर्द सा हुआ है जिंदगी के इस पड़ाव में ,लड़खड़ाने लगे हैं पाँव घुटन भरी महफ़िल से ढूंढ़ने निकले हैं छाँव तवज्जो ...
-
आज के समाज में हर कोई चाहता है की उसके जीवन में कुछ ऐसा हो जो उसे पसंद हो या वह करन...
-
आज दुःखी सा मन मानो बेकार हो तन जीने की इच्छा का हो अंत और परेशानियां हों अनंत क्या कुछ ऐसा करें ? हिम्मत हम में फिर से आए ...
