जन्म देने से लेकर जीवन क अंत तक
हंसने से लेकर रोने तक
हर हाल में साथ देने वाली
एक वो ही है , जो माँ होती है
अपनी खुशियों पर पाबन्दी लगाने से लेकर
हमारे चेहरे पर मुस्कान लाने तक
हमारे गोद में होने से लेकर हर दर्द में
बिना किसी स्वार्थ के साथ रहने वाली
एक वो ही है , जो माँ होती है
हमारी गलतियों को सुधारने से लेकर
अपने लाड़ प्यार करने तक
हमारी आंखों को पढ़ने से लेकर चिंता करने तक
एक वो ही है , जो माँ होती है
दुनिया से लड़ने से लेकर
हमे गलती करने से बचाने तक
उसके प्यार, स्नेह, ममता से लेकर डांटने तक
जिंदगी भर एक दोस्त का एहसास दिलाने वाली
एक वो ही है , जो माँ होती है
सर से सहारा हटने से लेकर
अपनों के ठुकराने तक
कठिन परिस्थिति आने से लेकर
अकेले सब कुछ सहने तक
हर हाल में हिम्मत से चलने वाली
एक वो ही है ,जो माँ होती है।
सन्देश : दुनिया में सबसे सुंदर रिश्ता यदि किसी का होता है तो वह माँ-बाप का अपने बच्चों के प्रति होता है। यह रिश्ता हर कोई बखूबी समझता है और जहां बात माँ क स्नेह की होती है वहां चेहरे पर एक धीमी सी मुस्कुराहट स्वयं आ जाती है। यातनाएँ सहकर भी , परिवार का साथ छूटने पर, पति के साथ न होने पर और अन्य कई कठिन परिस्थितियों को सहने के बावजूद उसका अपने बच्चों के लिए कभी स्नेह कम नहीं होता। आज क युग में जहाँ बहुत से ऐसे किस्से सुनने को मिलते है जिससे दिल झगझोर जाता है तो माँ के स्नेह पर सवाल भी उठने लगते हैं । बच्चो का माँ का अपमान करना तथा अपने जीवन के आगे ये न देखना की जीवन प्राप्त ही उससे हुआ है और उसी का अपनाम किये जा रहे है,इस कविता के द्वारा मेरी हर इंसान से यही विनती है की अपने माता-पिता का खूब आदर करे तथा जिन माता पिता ने अपनी इच्छाओं पर पर्दा डाला आप उन्हें खुश रखें ।
No comments:
Post a Comment